Skip to main content

Posts

Featured

जिम्मेदार कौन

देश सबका है तो ज़िम्मेदारी भी सबकी बनती है - प्रकाशपुन्ज पाण्डेय  समाजसेवी व राजनीतिक विश्लेषक प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र मज़दूरों की इस हालत का कसूरवार केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार को ठहराया है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी की तरह ही देश में लॉकडाउन का निर्णय भी पूर्णतः बिना तैयारी के लिया हुआ एक गैरजिम्मेदाराना कदम था जिसका खामियाज़ा आज पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। जब लॉकडाउन करना ही था तो मोदी सरकार को सबसे पहले सभी मंत्रियों से, उनके सलाहकारों से साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तमाम मुख्यमंत्रियों से सलाह लेनी थी। और भी उचित होता अगर पूर्व प्रधानमंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विपक्षी दलों, पत्रकारों और समाज के तमाम समाजसेवी व बुद्धिजीवी वर्ग की भी सलाह लेते। अगर जो ऐसा हुआ होता तो शायद देश में आज ऐसी विकट परिस्थितियाँ उत्पन्न ना होतीं और ना ही कोई किसी को दोष दे पाता।  प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई थी लेकिन लॉकडाउन के बाद यह और जर्जर हो चुकी है लोगों के पास पैसे नहीं है, खाने के लिए संसा...

Latest Posts